प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक
अल्मोड़ा:सल्ट उपचुनाव की मतणगना का पहला चक्र पूरा हो गया है। दो राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी महेश सिंह जीना चिर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की गंगा पंचोली से 1255 वोटों से आगे हैं।
सल्ट उपचुनाव की मतणगना का पहला चक्र पूरा हो गया है। दो राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी महेश सिंह जीना चिर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की गंगा पंचोली से 1255 वोटों से आगे हैं। कुल 12 राउंड में मतों की गिनती होनी है। 10 चक्र अभी शेष हैं। 151 बूथों के लिए जीआइसी भिकियासैंण में 13 टेबल पर काउंटिंग चल रही है।
दूसरे राउंड के बाद मतगणना का परिणाम
1- गंगा पंचोली -4111
2-महेश जीना। -5366
3-जगदीश चंद्र। -119
4-नंदकिशोर। -77
5-पान सिंह। -74
6-शिव सिंह रावत। -93
7-सुरेंद्र सिंह। -153
8- नोटा। -192
मतगणना कर्मियों को फेस शील्ड, मास्क, टेबल पर सैनिटाइजर व टेबल को पॉलीथिन की मोटी शीट से अलग-अलग बैठाया गया है। इसके अलावा जहां तक संभव है, शारीरिक दूरी का भी पालन किया जा रहा है। शुरुआत में पहले 481 पोस्टल बैलेट्स की गिनती की गई है। इसके बाद बूथवार ईवीएम की गिनती शुरू कर दी गई। सल्ट सीट के 151 बूथों पर मतगणना के बाद दिन में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
चौथा राउंड…
सल्ट उपचुनाव Fourth RoundCong – 1403
BJP – 1655
Total Lead bjp – 1518