शनि देव न्याय के देवता, पूजा अर्चना से होती है सभी बाधाएं दूर : महंत बंसी पुरी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

श्री दक्षिणा काली पीठ में 14 मई से 16 मई तक तीन दिवसीय शनि यज्ञ का शुभारंभ।

पिहोवा, 14 मई : मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिणा काली पीठ में पीठ के संस्थापक एवं श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय भव्य शनि यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। यज्ञ में महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी, स्वामी महेश पुरी, स्वामी आशुतोष पुरी सहित अनेक संत महात्मा एवं दूर-दराज से आए यजमानों, श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए। साधु-संतों ने भाग लेकर भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। जानकारी देते हुए पीठ के व्यवस्थापक स्वामी खटवांग पुरी महाराज ने बताया कि 14 मई से 16 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय शनि यज्ञ का आयोजन विशेष रूप से लोक कल्याण, ग्रह दोषों की शांति तथा मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के संचार हेतु किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा, हवन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। कार्यक्रम में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सर्वप्रथम भगवान शनिदेव का पवित्र स्नान कराया गया, जिसके बाद विधिवत पूजा-पाठ एवं हवन यज्ञ किया गया। 16 मई को शनि यज्ञ शनिवार सायं 6 बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज ने कहा कि भगवान शनिदेव न्याय के देवता हैं और सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। शनि यज्ञ से मानसिक शांति, ग्रह दोषों से मुक्ति तथा परिवार में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। वर्तमान समय में आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और संस्कारों का प्रसार करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म और मानव सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर बलवान शर्मा, रणदीप खुराना, रोहित गर्ग, रिंकी गर्ग, राकेश शर्मा, अजय गर्ग सहित अनेक यजमान एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
शनिदेव की पूजा करते स्वामी खटवांग पुरी व अन्य गणमान्य जन।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फूल मालाओं से हुआ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Fri May 15 , 2026
एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर कायम किया दबदबा। पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 14 मई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अपना दबदबा कायम किया। आठ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक […]

You May Like

advertisement