भारतीय किसान यूनियन टिकैत अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय पर महेन्द्र सिंह टिकैत की मनाई पुण्यतिथि

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत अराजनैतिक के पदाधिकारी ने कैंप कार्यालय पर महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई।
जानकारी के अनुसार आज 15 मई शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी के नेतृत्व में कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, टोल प्लाजा कांवरिया मंदिर के पास कैंप कार्यालय पर स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मंडल अध्यक्ष चौधरी अरूण सिंह राठी एंव अन्य पदाधिकारी ने किसानों के मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के हित में काफी संघर्ष कर किसानों को उनका हक दिलवाने का काम किया है। इस मौके पर उन्होंने सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने एवं बरेली शहर में होने वाली महापंचायत की मीटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हें उनकी जिम्मेदारी सौंपी। और मौके पर सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकट के बताए मार्ग पर चलने तथा किसानों की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, मीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह एवं मंडल उपाध्यक्ष इमरान अ्ली और अन्य लोगों ने स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। और कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवनभर किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उनका जीवन किसानों के श्रद्धांजलि सभा में लिए प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से अजय रावत, अंकित सिंह, प्रेमपाल राजपूत, कृष्ण कांत शर्मा, ठाकुर विश्वजीत सिंह, लादेन मंसूरी, राजन सिंह, अवधेश पाठक, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, मोहम्मद जावेद, मौ शाकिर, महफूज़ आलम , शाहिद अली, जगत सिंह, मौ चांद, साबिर, मौ हनीफ, रईस हुसैन, फ़िरासत, सलीम, मुन्ने शाह, इस्लाम, शाकिर ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोस्ट 10 कुंवरपुर की मई माह की बैठक हुई सम्पन्न

Sat May 16 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सेक्टर वार्डन अंजलि के सौजन्य से मौर्य सदन स्थित प्रीती सक्सेना के निवास पर पोस्ट 10 कुंवरपुर की मई माह 2026 की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श […]

You May Like

Breaking News

advertisement