वीरांगना ऊदा देवी और महाराज बिजली पासी के आदर्शों पर चलेगा पासी समाज – डॉ. अनिल सरोज

वीरांगना ऊदा देवी और महाराज बिजली पासी के आदर्शों पर चलेगा पासी समाज – डॉ. अनिल सरोज

आजमगढ़ में पासी भवन बनेगा शिक्षा और स्वाभिमान का नया केंद्र। समाजसेवी डा. अनिल सरोज

वीर शिरोमणि महाराज बिजली पासी को समाज के गौरव, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक कहा जाता है – डा. अनिल सरोज

जनपद आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना अंतर्गत जैगहां बाजार से बिंदवल मार्ग निकट हारिपुर प्राइमरी स्कूल के सामने वीरांगना ऊदा देवी एजुकेशनल ट्रस्ट पासी भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल भवन निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि पासी समाज के शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में पासी समाज के लोगों ने भारी उत्साह, गर्व और एकजुटता के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दरोगा प्रसाद सरोज सांसद लालगंज तथा वीरांगना ऊदा देवी पासी के प्रपौत्र कमल कुमार उपस्थित रहे। स्वर्गीय डॉक्टर रामनाथ पुत्र सरजू राम मूल निवासी बिलरियागंज ब्लॉक ग्राम सभा पहलवानपुर के निवासी जिन्होंने अखिल भारतीय पासी विकास मंडल के संस्थापक महाराष्ट्र के पासी समाज को एकत्रित करने की नींव डाली मुंबई में वह अखिल भारतीय पासी विकास मंडल के देखरेख में उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ व अन्य जिलों में शैक्षणिक प्रोग्राम हर साल में मई माह में संपन्न होता आ रहा है जो पढ़ाई में बच्चे आर्थिक स्थिति में सही नही है उनकी पढ़ाई संस्था द्वारा सहयोग करके काफी बच्चों ने अपने परिवार को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं इस संस्था के सहयोग से उसको आगे बढ़ने का कार्य स्वर्गीय डॉक्टर रामनाथ के पुत्र सुनील राना व दुर्गेश पासी हीरालाल पासी डॉक्टर रामनारायण पासी रविंद्र पासी वीरेंद्र पासी बाबूराम सरोज वीरांगना ऊदा देवी एजुकेशनल ट्रस्ट का निर्माण करके निशुल्क शिक्षा के लिए समाज के जो बच्चे आर्थिक स्थिति सही न आने की वजह से शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं उनके लिए ए ट्रस्ट रामबाण साबित होगा भूमि पूजन का शुभारंभ हीरालाल पासी एवं सभासद अमरजीत पासवान पूर्व वाइस चांसलर डॉ वसंत राम कैप्टन रामलाल पासी के करकमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। हवन-पूजन में बिलरियागंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कोमल पासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश पासवान , राना पाली किलीनिक के संस्थापक डा. अनिल कुमार सरोज सहित अन्य अतिथियों ने आहुति देकर समाज की उन्नति, एकता और शिक्षा के प्रसार की कामना की। भूमि पूजन उपरांत भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर,वीर शिरोमणि महाराज बिजली पासी एवं वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच पर उपस्थित वक्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी और महाराज बिजली पासी के साहस, संघर्ष और समाज के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, आत्मसम्मान और सामाजिक जागरूकता की नई दिशा देगा। पासी समाज के नेता समाजसेवी डा. अनिल कुमार सरोज ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय देकर इतिहास में अमर स्थान प्राप्त किया था। डॉ . सरोज ने कहा कि देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। प्रिंसिपल रमाकांत सरोज ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराज बिजली पासी को समाज के गौरव, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए कहा गया कि उनका संघर्ष आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि समाज की असली ताकत शिक्षा और एकता में निहित है। दुर्गेश राम ने कहा कि यह भवन गरीब, वंचित वर्ग के बच्चों के लिए मार्गदर्शन और शिक्षा का केंद्र बनेगा। सुनील राना ने युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश पासवान ने कहा कि पासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले हमे अपने बच्चों को शिक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर बच्चा पढ़-लिखकर आगे बढ़ेगा, तभी वीरांगना ऊदा देवी और महाराज बिजली पासी के सपनों का वास्तविक भारत तैय्यार होगा। डॉ रामनारायन पासी ने पासी समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और शिक्षा को आंदोलन का रूप देने की अपील की। भूमि पूजन कराने वाले हीरालाल पासी ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा कि यह भवन केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि समाज के स्वाभिमान और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक होगा। अनीता राज ने कहा कि वर्षों से समाज को जिस शैक्षिक और सामाजिक मंच की आवश्यकता महसूस हो रही थी, आज उसकी मजबूत नींव रखी गई है। उन्होंने युवाओं से नशा, अशिक्षा और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर शिक्षा और संस्कार को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक पूजा सरोज, मंजू सरोज, ननकू राम सरोज, राजेश सरोज, संतोष पासवान, रमेश पासवान अध्यापक बालकिसुन राम अध्यापक बुझारत सरोज राजन सरोज सर्वेश पासवान पूर्व प्रधान पप्पू सरोज प्रधान जितेंद्र सरोज रामाकांत पासवान सहित बड़ी संख्या में पासी समाज के लोग एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पासी समाज के लोगों में उत्साह, आत्मगौरव और अपने महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार सरोज द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही । आए हुए क्षेत्र वासियों व अतिथियों ने डॉ. अनिल सरोज की सराहना की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपने देश धर्म संस्कृति और संस्कारों का प्रचार करें - सचिन नारंग

Sun May 17 , 2026
प्रभात फेरी एवं सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में जोशी परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं को आरती उपरांत भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया।

You May Like

advertisement