तपती धूप बनी मुसीबत, गर्मी जनित रोगों का खतरा बढ़ा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – अभिषेक पूर्णिमा।

गर्मी का कहर जारी, बीमारियों से बचाव के लिए अपनाएं सावधानी, अन्यथा हो सकते हैं बीमार।

पिहोवा, 21 मई : आजकल बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक जंक फूड और बाहरी खाने के शौकीन हो गए हैं, लेकिन इसके दुष्प्रभावों से अधिकांश लोग अनजान हैं। विशेषकर सफर और गर्मियों में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। चिकित्सकों के अनुसार संतुलित एवं पौष्टिक आहार ही अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। पौष्टिक और अपौष्टिक भोजन के प्रभावों को लेकर एंव गर्मी से बचाव के उपाय को लेकर नगर के प्रमुख चिकित्सकों के विचार ।
सफर में रखे खान-पान का ख्याल : डा सुदर्शन चुघ।
सरस्वती मिशन अस्पताल के एम.डी. डॉ. सुदर्शन चुघ ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में लोग बच्चों को लेकर सैर-सपाटे पर निकलते हैं, लेकिन अत्यधिक गर्मी और खराब खानपान के कारण सफर में परेशानियां बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान खानपान और आराम का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। सफर में हल्का भोजन, ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।
जंक फूड बिगाड़ सकता है सेहत : डॉ. राजेंद्र मंगला।
नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. राजेंद्र मंगला ने कहा कि आजकल जंक फूड का बढ़ता प्रचलन लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। आकर्षक दिखने वाले ये खाद्य पदार्थ शरीर के लिए बेहद हानिकारक साबित होते हैं। इनके अधिक सेवन से शरीर में वसा, कार्बोहाइड्रेट, नमक और चीनी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे मोटापा, हृदय रोग और लीवर संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। उन्होंने बताया कि जंक फूड की आदत पड़ने से लोग फल, हरी सब्जियां और सलाद जैसे पौष्टिक आहार से दूरी बना लेते हैं, जिसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होकर स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है।
संतुलित भोजन से स्वस्थ रहता है शरीर : डा. अवनीत वडैच।
होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. अवनीत वडैच ने कहा कि गर्मी में अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है। संतुलित भोजन से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे व्यक्ति स्वस्थ और फिट रहता है। उन्होंने बताया कि पौष्टिक आहार शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है और कई बीमारियों व संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही संतुलित भोजन दिमाग को भी मजबूत बनाता है और याददाश्त बढ़ाने में सहायक होता है।
बच्चों की पसंद के व्यंजन घर पर ही बनाएं : डॉ. रवि गर्ग।
सरस्वती मिशन हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि गर्ग ने कहा कि “चुटकी भर बचाव, मुट्ठी भर इलाज के बराबर होता है।” उन्होंने बताया कि स्वादिष्ट दिखने वाला लेकिन पोषणहीन भोजन केवल पेट भरता है, जबकि यह शरीर में कई बीमारियों के जीवाणु और कीटाणु पैदा कर सकता है। इससे बच्चों का शरीर कमजोर होने लगता है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को जंक फूड से दूर रखने के लिए पारंपरिक खाद्य पदार्थों को बच्चों की पसंद के अनुसार थोड़ा नया रूप देकर तैयार किया जा सकता है। इससे भोजन की पौष्टिकता भी बनी रहती है और बच्चे भी उसे खुशी से खाते हैं।
मसालेदार और तला-भूना भोजन खाने से बचें : डॉ ऊषा जांगड़ा।
प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. ऊषा जांगड़ा ने कहा कि मसालेदार और तला-भूना भोजन खाने से बचें तथा बच्चों को फास्ट फूड व जंक फूड से दूर रखें। सफर में हल्का भोजन, ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। उन्होंने टाइट कपड़े न पहनने की भी सलाह दी, क्योंकि इससे त्वचा संबंधी एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है। डॉ. ऊषा ने कहा कि सही खानपान से शरीर का वजन भी आयु और लंबाई के अनुसार संतुलित बना रहता है।
डा. सुदर्शन चुघ, डॉ. राजेंद्र मंगला, डा. अवनीत वडैच, डा. रवि गर्ग, डॉ. ऊषा जांगड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बांसुरी का इतिहास 45000 वर्ष पूर्व का, परंतु समाज में प्रचलन योगेश्वर भगवान कृष्ण से : डॉ. नरेंद्र सिंह

Fri May 22 , 2026
बांसुरी वादन सीखने के लिए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कठिन परिश्रम हेतु आवाह्न कियाडॉ. रणपाल सिंह। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/अमित 21 मई : गीता मनीषी परमपूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से तथा हरियाणा कला परिषद् एवं जीओ गीता गुरुकुल के सहयोग से आज बांसुरी वादन कार्यशाला के 11 वें […]

You May Like

Breaking News

advertisement