
(पंजाब) फिरोजपुर 31 मई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
31 मई से 05 जून 2026 तक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम कथा का भव्य आयोजन रथ ग्राउंड,ढालपुर,कुल्लू में होने जा रहा है जिसका समय सायं 4 बजे से सायं 7 बजे तक रहेगा। कथा के उपलक्ष्य में रघुनाथ मन्दिर,सुल्तानपुर से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पहले महेश्वर सिंह )भगवान रघुनाथ जी के छड़ीबरदार),दानवेंद्र सिंह ने पूजन किया।
कलश यात्रा का शुभारम्भ महेश्वर सिंह और दानवेन्द्र सिंह ने परिवार सहित पूजन कर किया। कलश यात्रा में साध्वी गार्गी भारती,साध्वी सोनिया भारती, साध्वी श्वेता भारती और साध्वी विष्णु अर्चना भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे।कलश यात्रा में 201 सौभाग्यवती माताओं बहनों ने मंगल कलश को धारण कर हिस्सा लिया।कलश यात्रा में युवा भाई बहन भी शामिल हुए जो हाथों में नशा न करें,पर्यावरण संरक्षण,महिला सशक्तिकरण,गो सेवा आदि सन्देश देते हुए स्लोगन लेकर चल रहे थे।सनातन धर्म के जयकारों से सारा वातावरण राममय हो गया।
कलश यात्रा सिद्ध श्री रघुनाथ मन्दिर से प्रारम्भ होकर सुल्तानपुर,सरवरी, लोअर ढालपुर से होते हुए कथा स्थल पहुंची।
करमचंद ठाकुर ने परिवार सहित कलश स्थापना पूजन में हिस्सा लिया।स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा का अभिनंदन पुष्प वर्षा और प्रभु भगतों को प्रसाद वितरण कर किया।
स्वामी धीरानंद जी ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए संस्थान पूरे विश्व में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। स्वामी जी ने कहा कि हमें सनातनी होने पर गर्व करना चाहिए और हमेशा ही सनातन धर्म का प्रचार करते रहना चाहिए।


