अधिवक्ता परिषद ब्रज बरेली ने बरेली एवं मुरादाबाद मंडल के 9 जनपदों का आयाम अभ्यास वर्ग किया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई बरेली ने मुरादाबाद एवं बरेली मंडल के 9 जनपदों का आयाम अभ्यास वर्ग महात्मा
ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के शिक्षा सभागार में आयोजित किया।
इस आयाम अभ्यास वर्ग में 9 जनपदों के आयाम प्रमुखों और उनकी टीम के कार्यकर्ता अधिवक्ताओं को आयामों से संबंधित जानकारी और अभ्यासों से परिचित कराया गया कि किस प्रकार संगठन में अपनी उपयोगी भूमिका से कार्यक्षेत्र,समाज और संगठन में उचित समाजस्य और तालमेल बनाते हुए संगठन को कैसे मजबूत बनाएं।
राष्ट्रीय महामंत्री चरण सिंह त्यागी, प्रान्त उपाध्यक्ष सत्य पाल तोमर एवं अवधेश गुप्ता, उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड क्षेत्र संयोजक विपिन कुमार त्यागी,प्रान्त कोषाध्यक्ष कमल सिंह,संध्या आर्या,राजेश्वर त्रिपाठी,आदि राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने आयाम अभ्यास वर्ग को संबोधित किया और आयाम से जुड़े पदाधिकारियों को आयामों से संबंधित जानकारी प्रदान की।
जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा ने बताता कि जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह के नेतृत्व और पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना के सफल संयोजन में आयाम अभ्यास वर्ग कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ तथा बरेली से आयाम संगठन प्रभारी कमल कुमार,आयाम उपाध्यक्ष विनोद बाबू कनोजिया,मंत्री गीता कश्यप, सम्पर्क आयाम प्रमुख केपी यादव,लिटिगेशन आयाम प्रमुख उन्मुक्त संभव शील भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहें। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद,पूरन लाल प्रजापति, डीडी पांडे,प्रवीन सक्सेना, गौरव राठौर,सरनाम सिंह, अरविंद सिंह,महामंत्री हजारी लाल, जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा, परेश मिश्रा, अरविंद सिंह गौर,रूपेश कुमार,पंकज महंत,सन्तोष श्रीवास्तव,नवीन शर्मा, गिरिराज किशोर सिंह चौहान, सत्यभानु सिंह तोमर,मुनीश सक्सेना, संतोष सिंह,राणा प्रताप,अवधेश शर्मा,राजीव तिवारी,प्रवीण सक्सेना,पुष्पेंद्र सिंह,प्रेम सिंह, सोम पाल,अरुण गुप्ता, अर्पिता सक्सेना,रंजना सागर,सुषमा शास्त्री,किरण गंगवार,कविता सक्सेना,नीतू गोस्वामी, स्वरांजलि,श्रुति कोहरवाल, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें अंत में जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह और कार्यक्रम संयोजक अनुज कांत सक्सेना ने सभी उपस्थित अतिथियों, जिला पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन की बैठक रोहिल्ला होटल में की गई आयोजित

Tue Jun 16 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : रविवार को बरेली में रोहिल्ला होटल में राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन की न्यूज़ बैठक की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रेम सिंह अपने संबोधन में संगठन को मजबूत करने एवं संगठन का विस्तार करने की बात कही। और इस मौके […]

You May Like

Breaking News

advertisement