
आजमगढ़। जनपद में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर योग दिवस कार्यक्रम स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार, 16 जून 2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम परिसर एवं उसके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह स्थल 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र है।
सफाई अभियान के तहत परिसर, मंदिर क्षेत्र तथा तमसा नदी तट के आसपास उगी घास की कटाई की गई। साथ ही सड़क की दोनों पटरी पर झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा हटाया गया तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए चुने और दवा का छिड़काव भी किया गया।
अभियान में शामिल सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान में विभिन्न संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जनपद को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से लगातार सफाई कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, सेक्टर प्रभारी राजबहादुर चौधरी, सुनील यादव, रामाश्रय कुमार, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, सभाजीत यादव, रामबचन, सुनील कुमार, रामसमुझ, सीमा मौर्य, सरिता, अनीता, सुनीता, रागिनी देवी, मुकेश कुमार, अरविंद, श्रीराम, अखिलेश कुमार सहित अनेक सफाई कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


