रैडक्रॉस द्वारा वृद्धजन एवं दिव्यांगजन जांच एवं माप शिविर का 22 जून से 26 तक किया जाएगा आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 17 जून : उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला रेडक्रॉस शाखा द्वारा जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धजन एवं दिव्यांगजन जांच एवं माप शिविरों का 22 जून से 26 जून तक आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के शेड्यूल के अनुसार जानकारी देते हुए कहा कि इन शिविरों का आयोजन 22 जून को शाकुंभरी देवी मंदिर शाहबाद, 23 जून, अनाज मंडी धर्मशाला।
लाडवा, 24 जून नगरपालिका कार्यालय पिहोवा, 25 जून को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय इस्माइलाबाद तथा 26 जून को रेड क्रॉस भवन कार्यालय सेक्टर 13 कुरुक्षेत्र में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क जांच एवं माप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इन जांच शिविरों में वृद्धजन एवं दिव्यांगजन का आकलन किया जाएगा कि किस व्यक्ति को व्हीलचेयर , ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कृत्रिम हाथ या पैर, कानों से सुनने की मशीन आदि चाहिए। इनके पंजीकरण के लगभग 4 महीने बाद इनको ये सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।
रेडक्रॉस सचिव रमेश चौधरी ने बताया कि जिस भी वृद्ध जन या दिव्यांजन को इस प्रकार के कृत्रिम अंग या व्हील चेयर आदि की जरूरत है वो अपने नजदीक लगने वाले शिविर में पहुंच कर पंजीकरण करवा ले। इन जांच शिविर में वरिष्ठ नागरिक जो की 60 वर्ष या उससे अधिक है अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति, जिसकी मासिक आय 15 हजार रुपए प्रतिमाह से कम हो का प्रमाण पत्र जो किसी सरपंच या पार्षद से लिखवाकर भी दे सकते है। या परिवार पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लेकर आनी है । इसी कड़ी में दिव्यांगजन जो अपनी यूनिक आईडी, आधार कार्ड, मासिक आय 22500 रुपए से कम हो , का प्रमाण पत्र किसी भी सरपंच या पार्षद से लिखवाकर दे सकते है या परिवार पहचान पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो जिसमें दिव्यांगता दर्शाई गई हो, अपने साथ लेकर लाएं।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील कि है कि अगर आपके आसपास इस प्रकार का कोई व्यक्ति हो तो उन लोगों को यह जानकारी जरूर दे ताकि वो अपना पंजीकरण करवा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकारों के लिए एमडब्ल्यूबी का सुरक्षा कवच, 10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू

Thu Jun 18 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। एमडब्ल्यूबी ने पत्रकार कल्याण को लेकर लिए बड़े फैसले, निःशुल्क बीमा योजनाओं के लिए नई पात्रता और उपस्थिति नियम लागू। चंडीगढ़,17 जून : पत्रकारों के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा कवच को मजबूत बनाने की दिशा में मीडिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored