माल्यार्थ फाउंडेशन की बैठक मुख्य संरक्षक आचार्य देवेंद्र देव की अध्यक्षता में हुई संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : माल्यार्थ फाउंडेशन की एक बैठक बरेली मंडल के अंतर्गत आंवला इकाई में माल्यार्थ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक आचार्य देवेंद्र देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष उदितेंदु वर्मा, उत्तर प्रदेश संयोजक ऋषि कुमार शर्मा एवं प्रसिद्ध रंग कर्मी पप्पू वर्मा उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में माल्यार्थ फाउंडेशन के कला विमर्श के अंतर्गत सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए विचार विमर्श किया गया और इस पर ठोस कार्रवाई किए जाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा गया कि सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों के द्वारा बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ यह एक समाज सेवा का भी कार्य है।
इस अवसर पर आंवला इकाई की संयोजिका कोमल अग्रवाल द्वारा आचार्य देवेंद्र देव ,उदितेन्दु वर्मा,ऋषि कुमार शर्मा एवं पप्पू वर्मा को स्मृति चिन्ह भी देकर उनका अभिनंदन किया गया।
इस बैठक में गौरव ,दीक्षा, गुंजन एवं रीना इत्यादि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या बरेली विकास प्राधिकरण में जेई व सुपरवाइजर के संरक्षण में हो रहे हैं अवैध निर्माण

Thu Jun 18 , 2026
थाना सुभाष नगर, थाना कोतवाली, थाना इज्जत नगर मे जेई ब सुपरवाइजर मिलकर करवा रहे हैं बड़े-बड़े निर्माण अवैध निर्माण का सिलसिला जारी प्राधिकरण के अधिकारी मौन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : थाना सुभाष नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है जानकारी के अनुसार […]

You May Like

advertisement