केयू कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने की राज्यपाल से शैक्षणिक उपलब्धियों पर चर्चा

थानेसर, संजीव कुमारी 19 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति असीम कुमार घोष से लोकभवन, चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, खेल एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्वविद्यालय को हाल ही में एनआईआरएफ रैंकिंग में 35वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020) को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित प्लेटिनम अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान, विज्ञान, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद विश्वविद्यालय को सदैव मिलता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्टता की नई मिसाल स्थापित करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

810 बीएलओ 783831 मतदाताओं की लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया में जुटे : विश्राम कुमार मीणा

Fri Jun 19 , 2026
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बीएलओ को तेज गति से काम करने के दिए निर्देश। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जून : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 810 बीएलओ 783831 मतदाताओं की लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। सभी 810 बूथों पर विशेष गहन […]

You May Like

Breaking News

advertisement