बड़ैला ताल में युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बड़ैला ताल में युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
मेहनगर (आजमगढ़)। मेहनगर थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल में शनिवार को एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान ममता राजभर (24) पुत्री स्वर्गीय रामबदन निवासी नई गांव, थाना मेहनगर के रूप में हुई है। ग्रामीणों द्वारा ताल में शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
परिजनों का आरोप है कि ममता का कई वर्षों से जलालपुर निवासी एक युवक से प्रेम संबंध था। परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है।
मृतका के चाचा ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनकी भतीजी की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट : मेहनगर, आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement