
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
मेंहनगर, आजमगढ़ 22 जून : बताते चले कि आज 21 जून दिन रविवार को आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जिले में आगमन पर आजमगढ़ जनपद के तहसील मेंहनगर में आज आइडियल पत्रकार संगठन तहसील मेंहनगर इकाई के तत्वाधान में एक स्वागत समारोह और पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार गोष्ठी के साथ-साथ आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिवस भी धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहनगर तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव और डा. रामसुंदर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम राष्ट्रगान से किया गया। इस अवसर पर अनेकों वरिष्ठ पत्रकारों ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन से इस्तीफा देकर आइडियल पत्रकार संगठन में स्वेच्छा से पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्रा के साथ- साथ समिति के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहें जिनमें मकसूद अहमद आज़मी, रोशन लाल, अनिल सिंह, ध्यानचंद यादव,बबलू राय,मनीक चंद्र गुप्ता, दुर्गा सिंह,मिर्जा तारीक बेग,मेहनगर तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव, राहुल पांडे उपस्थित थे जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार राहुल पांडे को प्रभारी जिला अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया, जिसका सर्वसम्मति से सभी पत्रकार बंधुओ ने स्वागत किया। नए पदभार ग्रहण करने वालों में मऊ जनपद से आए एडवोकेट संदीप श्रीवास्तव को मऊ जनपद का लीगल एडवाइजर बनाया गया साथ ही मऊ जनपद से ही आए अनुराग सिंह एडवोकेट को जूनियर लीगल एडवाइजर बनाया गया इसी क्रम में मऊ जनपद से ही आए राजकुमार सिंह को मऊ संगठन में सदस्य बनाया गया। आजमगढ़ जनपद में नए वरिष्ठ पत्रकारों में जो पहले आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन में थे वे स्वेच्छा से आइडियल पत्रकार संगठन में आज सम्मिलित हुए जिनमें दीपक सिंह को जिला संयोजक,डॉ.रामसुंदर गौड़ को जिला मीडिया प्रभारी, बृजभूषण रजक को मंडल प्रभारी,अमित सिंह को वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष,सूरज सिंह को तहसील उपाध्यक्ष,जय शर्मा को तहसील संरक्षक,संतलाल को तहसील महामंत्री, अशोक सिंह को तहसील सलाहकार और नवीन प्रताप को तहसील मीडिया प्रभारी तहसील मेंहनगर बनाया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओ ने अपना परिचय देते हुए संगठन के बारे में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्रा ने अपने संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने कहा कि आज हमारा आइडियल पत्रकार संगठन लगभग 22 प्रदेशों में कार्य कर रहा है जिसमें लगभग 12000 पत्रकार बंधु शामिल हो चुके हैं। आगे हमारा प्रयास रहेगा कि अन्य प्रदेशों में भी आइडियल पत्रकार संगठन को विस्तृत करते हुए जोड़ा जाए और अपने सभी पत्रकार बंधुओ को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाई जाएं जिससे पत्रकार बंधुओ को किसी भी तरह की कोई समस्या न होने पाए।उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं कि जितने भी पत्रकार बंधू हमारे संगठन से जुड़े हुए हैं मैं उनके लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर मैं उनके साथ समस्या का समाधान ढूंढ कर उनकी समस्याएं दूर करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई प्रदेशों में तो मुख्यमंत्री से उनकी बातें भी हो चुकी हैं जिसमें उन्होंने प्रमुख रूप से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें पत्र लिखकर के उनकी मांग को रखा है जिसे जल्द ही स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। पत्रकार बंधुओ से उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार बंधु को पार्टी बनने की आवश्यकता नहीं है किसी भी समाचार को पूरी तरह से जांच पड़ताल कर और साक्ष्य के साथ खबरें लगाये जिससे किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न नहीं हो पाएगा आगे जो भी सरकार के द्वारा पत्रकार बंधुओ के लिए जितनी भी सुविधा होगी मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उन तक सभी सुविधाएं पहुंचाई जाए।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का केक काट करके धूमधाम से जन्म दिवस मनाया गया।

