बिहार सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले भरत तिवारी की साजिश के तहत हुई हत्या- प्रमोद शर्मा

सुशासन के नाम पर फर्जी एनकाउंटर का ये खूनी खेल आखिर कब तक चलेगा- विवेक मिश्रा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सम्भल, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं ब्राह्मण शक्ति संघ के संयुक्त तत्वावधान में, भरत तिवारी के फर्जी एनकाउंटर पर रोष जताते हुए, संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर, माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा।
इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ के जिला अध्यक्ष पंडित प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि आज बड़े दुख और भारी आक्रोश के साथ कहना पड़ रहा है कि वर्तमान बिहार सरकार में गरीबों, मजलूमों और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर आवाज उठाने वाले भरत तिवारी को अपने ही तंत्र ने साजिश के तहत लील लिया। यह सरकार और प्रशासन कितना डरपोक, संवेदनहीन और खोखला हो चुका है, इसका सबूत भोजपुर की इस भयावह घटना ने पूरी दुनिया के सामने रख दिया है। जब भरत तिवारी की बुलंद आवाज से शासन-प्रशासन की चूलें हिल गईं और भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई, तो अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सत्ताधारियों ने पुलिस की बंदूकों का सहारा लिया।
ब्रह्मण शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि यह कोई मुठभेड़ नहीं, बल्कि सत्ता के ऊंँचे गलियारों में बैठकर तैयार की गई सोची-समझी हत्या है। बिहार सरकार जवाब दे कि सरेंडर कर चुके व्यक्ति को रास्ते से हटाना किस सुशासन की परिभाषा में आता है?
संगठन ने अपनी मांग में कहा कि गरीबों और कमजोरों की हक की लड़ाई लड़ने वाले अमर शहीद भरत तिवारी को ‘क्रांतिकारी’ की उपाधि दी जाए। इस फर्जी एनकाउंटर को अंजाम देने वाले और वर्दी को कलंकित करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत हत्या का मुकदमा दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। पर्दे के पीछे से इस पूरे हत्याकांड की स्क्रिप्ट लिखने वाले और पुलिस को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करने वाले भ्रष्ट राजनेताओं को बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। पीड़ित परिवार को तुरंत सरकार की तरफ से भारी आर्थिक मुआवजा और पूर्ण सुरक्षा दी जाए।
इस अवसर पर विवेक शर्मा, विकास मिश्रा, मुकेश गौड़, भुवनेश शर्मा, मुनेश शर्मा,सतीश शर्मा, विनीत शर्मा, राजीव मिश्रा,सोनू शर्मा, राजकुमार शर्मा, उमाचरन शर्मा, सचिन मिश्रा, मुकेश शर्मा, पराग शर्मा, रवि शंखधार, अविरल शर्मा, अभिषेक पाराशरी, सचिन शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, निशान्त शर्मा, द्विजेन्द्र गौड़, व्रजेश शर्मा, विभोर भारद्वाज, यश शर्मा, वेदांत शर्मा, निखिल शर्मा,राहुल शर्मा, भीमसेन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शक्ति केंद्र 56"अ" की एक बैठक पूर्व पार्षद व शक्ति केंद्र प्रवासी के कुंवरपुर शिवपुरी आवास पर हुई सम्पन्न

Tue Jun 23 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : शक्ति केंद्र 56’अ’ की एक बैठक पूर्व पार्षद व शक्ति केंद्र प्रवासी सौरभ सक्सेना के कुंवरपुर शिवपुरी स्थित आवास पर संपन्न हुई । जिसकी जानकारी देते हुए पंडित संजय कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि माह के अंतिम रविवार 28 जून को होने […]

You May Like

Breaking News

advertisement