माह जुलाई से दिसम्बर तक होने वाले ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का रोस्टर निर्धारित

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

माह जुलाई से दिसम्बर तक होने वाले ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का रोस्टर निर्धारित_

रायबरेलीः- 23 जून 2026
          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शासन के निर्देशानुसार माह जुलाई से दिसम्बर 2026 तक ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव की अध्यक्षता में रोस्टर निर्धारित किया गया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 04 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी तहसील लालगंज में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ में, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील ऊँचाहार में, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील महराजगंज में, तहसील सलोन में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
          इसी प्रकार 18 जुलाई को जिलाधिकारी तहसील ऊँचाहार में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सदर में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में एवं एडीएम (न्यायिक) तहसील लालगंज में। 01 अगस्त को जिलाधिकारी तहसील सलोन में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार में, एडीएम (प्रशासन) तहसील महराजगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सदर में एवं एडीएम (न्यायिक) तहसील डलमऊ में। 15 अगस्त को जिलाधिकारी तहसील महराजगंज में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर में, एडीएम (प्रशासन) तहसील डलमऊ में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील लालगंज में, एडीएम (न्यायिक) तहसील ऊँचाहार में। 05 सितम्बर को जिलाधिकारी तहसील सदर में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील लालगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सलोन में, एडीएम (न्यायिक) तहसील डलमऊ में। 19 सितम्बर को जिलाधिकारी तहसील डलमऊ में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सलोन में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में, एडीएम (न्यायिक) तहसील सदर में। 03 अक्टूबर को जिलाधिकारी तहसील लालगंज में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ में, एडीएम (प्रशासन) तहसील ऊँचाहार में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील महराजगंज में, एडीएम (न्यायिक) तहसील सलोन में। 17 अक्टूबर को जिलाधिकारी तहसील ऊँचाहार में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सदर में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में, एडीएम (न्यायिक) तहसील महराजगंज में। 07 नवम्बर को जिलाधिकारी तहसील सलोन में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार में, एडीएम (प्रशासन) तहसील महराजगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सदर में, एडीएम (न्यायिक) तहसील लालगंज में। 21 नवम्बर को जिलाधिकारी तहसील महराजगंज में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर में, एडीएम (प्रशासन) तहसील डलमऊ में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील लालगंज में, एडीएम (न्यायिक) तहसील ऊँचाहार में। 05 दिसम्बर को जिलाधिकारी तहसील सदर में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील लालगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सलोन में, एडीएम (न्यायिक) तहसील डलमऊ में। 19 दिसम्बर 2026 को जिलाधिकारी तहसील डलमऊ में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सलोन में एडीएम (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में एवं तहसील सदर में एडीएम (न्यायिक) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
          उपरोक्त सारणी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार के समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर तथा प्रत्येक माह के तृतीय शनिवार के समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) डलमऊ द्वारा उक्त तिथियों में प्रतिभाग किया जायेगा।
          जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक आयोजित किया जायेगा। स्थापित व्यवस्था में माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो अगले कार्य दिवस में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर जिलाधिकारी के उपलब्ध न होने के दशा में नामित अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस संचालित किया जायेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ का लाल उत्तराखंड में पीसीएस में दूसरी रैंक हासिल कर सौरभ ने बढ़ाया जनपद का सम्मान

Tue Jun 23 , 2026
आजमगढ़ का लाल उत्तराखंड में पीसीएस में दूसरी रैंक हासिल कर सौरभ ने बढ़ाया जनपद का सम्मानतमसा परिवार के तेज बहादुर सिंह गीता सिंह के सुपुत्र सौरभ सिंह को सभी संगठनों के लोग उनके पैतृक आवास पहुंचकर माला पहनकर मिठाई खिलाकर पौधा देकर हर्ष उल्लास के साथ खुशियां मनाते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement