सरायमीर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 48 घंटे में सुधार नहीं तो होगा आंदोलन, किसान संगठनों की चेतावनी

सरायमीर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 48 घंटे में सुधार नहीं तो होगा आंदोलन, किसान संगठनों की चेतावनी

आजमगढ़। सरायमीर क्षेत्र में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की गंभीर समस्या से आम जनता त्रस्त है। सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है।

दोनों संगठनों के साथी इन दिनों क्षेत्र में संपर्क संवाद कार्यक्रम चला रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कलीम जमाई ने बताया कि सरायमीर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। किसान, छात्र, व्यापारी और आम नागरिक भीषण गर्मी में लो वोल्टेज के कारण भारी परेशानी झेल रहे हैं।

किसान संगठनों का कहना है कि दिन रात वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, फ्रिज, पानी की मोटर तक नहीं चल पा रहे हैं। कम वोल्टेज से उपकरण खराब हो रहे हैं और उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

किसान संगठनों की प्रमुख मांगें हैं कि क्षेत्र के सभी फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए, जर्जर लाइनों का नवीनीकरण हो, मानक वोल्टेज सुनिश्चित किया जाए और निगरानी के लिए अवर अभियंता की टीम तैनात की जाए।

सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव राजीव यादव व पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव विरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो दोनों संगठनों के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

नेताओं ने क्षेत्र के सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे इस जनसमस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं और स्थायी समाधान के लिए प्रभावी पहल करें।

जारीकर्ता,
राजीव यादव
महासचिव, सोशलिस्ट किसान सभा

विरेंद्र यादव
महासचिव, पूर्वांचल किसान यूनियन
मो. 9838302015

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement