बरेली -प्रशासनिक न्यायाधीश सरल श्रीवास्तव से बरेली बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : प्रशासनिक न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री सरल श्रीवास्तव ने रविवार प्रातः अन्यत्र जाते समय सर्किट हाउस, बरेली में अल्प विश्राम किया। इसकी जानकारी मिलने पर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हरित एवं सचिव श्री दीपक पांडे ने समय लेकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने बरेली जनपद के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा उनकी कार्यशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने न्यायमूर्ति श्री सरल श्रीवास्तव को बरेली बार एसोसिएशन के प्रांगण में आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
न्यायमूर्ति श्री सरल श्रीवास्तव ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही बरेली बार एसोसिएशन के प्रांगण में आएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं अथवा बार एसोसिएशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं, ताकि उसका शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति श्री सरल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए उनके सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली -राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरुरी है संस्कार और नैतिकता का उत्थान - कुलदीप राजपूत

Tue Jun 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : विद्यालय किसी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं यहां केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान नहीं मिलता बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाई जाती है। जब हम शिक्षा की बात करते हैं तो अक्सर गणित, विज्ञान, इतिहास और भाषा जैसे विषयों पर ही ध्यान […]

You May Like

Breaking News

advertisement