नव आगंतुक खण्ड विकास अधिकारी भोजीपुरा विजय कांत मिश्रा का अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर किया जोरदार स्वागत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भोजीपुरा ,कार्यालय विकास खण्ड भोजीपुरा में नव आगंतुक खण्ड विकास अधिकारी आदरणीय विजय कांत मिश्रा जी के कार्यभार संभालने एवं ब्लॉक आगमन पर ब्लॉक के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संघ पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार तरीके से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया l
बी.डी.ओ. साहब विजय कांत मिश्रा जी ने ए.डी.ओ. (पंचायत) संजय दीक्षित जी सहित समस्त सहायक विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिवों, कार्यालय स्टाफ़ एवं संघ जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य सहित समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया l
विशाल वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विकास खण्ड स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये बी.डी.ओ. साहब ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यालय स्टाफ से कहा कि 12 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आप सभी लोग प्रत्येक राजस्व ग्राम में, समस्त सरकारी स्कूलों, पंचायत घरों, समस्त सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक भवनों में व अन्य स्थानों पर “एक पेड़ माँ के नाम” अवश्य लगाएं और पौधारोपण करें और जियोटेक भी करें l इसके साथ- साथ वर्तमान समय में चल रहा “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” को भी समस्त सफाई कर्मचारी अपने ग्राम में गुणवत्तापूर्ण सफाई कार्य करके सफल बनाएँ l
इस अवसर पर स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से ए.डी.ओ. (पंचायत) संजय दीक्षित, ए.डी.ओ. (आई.एस.बी) अनुज कुमार राणा, ग्राम पंचायत अधिकारी छत्रपाल गंगवार, ग्राम विकास अधिकारी अतुल सक्सेना, वरिष्ठ सहायक ज़ाहिद खान, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य, धर्मपाल सागर (डी.पी.सिंह), महेश पटेल, मनोज कुमार बाल्मीकि आदि सम्मिलित रहे l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अषाण मास की योगिनी एकादशी 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को श्यामगंज श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में हुआ भव्य श्याम गुणगान

Sat Jul 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : अषाण मास कृष्णपक्ष की योगिनी एकादशी पर शुक्रवार को श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बाबा श्याम का दिव्य श्रंगार किया आज बाबा श्याम की श्रंगार सेवा मंदिर की तरफ से की गई भजन संध्या का हुआ आयोजन । सुबह मंदिर […]

You May Like

Breaking News

advertisement