सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर चंद्रभानपुरा गांव के खिलाड़ियों को मिला खेल प्रोत्साहन

गांव चंद्रभानपुरा में क्रिकेट किट वितरण कर युवाओं को खेलों से जुड़ने का दिया संदेश।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 10 जुलाई : सांसद नवीन जिन्दल की ओर से थानेसर क्षेत्र के गांव चंद्रभानपुरा में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सांसद नवीन जिन्दल के थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी खेलों के लिए समान अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से खिलाड़ियों को न केवल एक बड़ा मंच मिला है, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। यह पहल युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है, और यही सोच सांसद नवीन जिन्दल की सभी खेल योजनाओं का आधार है। क्रिकेट किट वितरण जैसी गतिविधियां गांवों में खेल संस्कृति को मजबूत करने में सहायक साबित हो रही हैं।
इस अवसर पर सुनील अभिमन्युपुर मंडल अध्यक्ष, जसबीर सरपंच, सुल्तान सिंह,रोशन लाल, नफे सिंह पंच, मास्टर रणजीत, सतबीर, राजेश पंच और हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीड़ित को तुरंत न्याय और सरकार की योजना का शत प्रतिशत लाभ अंतिम व्यक्ति को मिला चाहिए : भगवान दास कबीरपंथी

Sat Jul 11 , 2026
अनुसूचित जातियां, जनजातियों तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति की आयोजित हुई बैठक।धुराला गांव की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती का किया निरीक्षण।मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 33 पंचायतों में 1617 लाभार्थियों को दिया लाभ।अत्याचार निवारण नियम 1995 की वर्ष 2016 संशोधित के अनुसार 85000 रुपए से 8.25 […]

You May Like

Breaking News

advertisement