कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए मुफ्त में भोजन की व्यवस्था करेंगे: प्रोफेसर सोमनाथ।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए कुवि कुलपति की सार्थक पहल।
कुवि कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य काउंसलिंग के लिए भी दो सदस्यीय समिति से कर सकते है संपर्क।
कुरुक्षेत्र, 5 मई :- वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के कारण कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा जी ने एक सार्थक पहल की है। कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ के निर्देशानुसार कुवि के कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए मुफ्त भोजन व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। कोई भी कुवि कर्मचारी जो कोरोना से संक्रमित है उसे अपने भोजन की व्यवस्था के लिए परेशान होने की जरूरत नही है। संक्रमित कर्मचारियों को सही समय पर भोजन मिले उसके लिए चीफ वार्डन प्रोफेसर डी एस राणा की अनुशंसा पर तीन सदस्यों की समिति को दो घंटे पहले फोन पर बताया जा सकता है। समिति के सदस्यों में डॉ. गोपाल प्रसाद (8708290060), डॉ. जितेंद्र कुमार (9416219644) व श्री यशवीर (9896192895) से उनके दिए गए फोन नंबरों पर फोन करके भोजन की व्यवस्था के लिए संपर्क किया जा सकता है। काउंसलिंग के लिए कुवि कर्मचारी या उनके परिवार के सदस्य डॉ. सी आर ड्रोलिया (9991140540) व डॉ. हरदीप लाल जोशी (9416785665) से संपर्क कर सकते है। कुवि कर्मचारियों की हर संभव सहायता के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से वचनबद्ध है।