श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने कुरुक्षेत्र में ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की,कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोग लॉकडाउन का पूर्णरूप से पालन करें : चन्द्रभान गुप्ता।

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने कुरुक्षेत्र में ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की,कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोग लॉकडाउन का पूर्णरूप से पालन करें : चन्द्रभान गुप्ता।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया- जूजू सिंगला।

कुरुक्षेत्र, 5 मई :- कोरोना महामारी से बचाव के चलते पूरे राज्य में एक सप्ताह का लॉकडाउन चल रहा है तो सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र शहर में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत (पंजी.) थानेसर के प्रधान चन्द्रभान गुप्ता ने नागरिकों को लॉकडाउन का पालन पूर्णरुप से करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोग केवल दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ही घर से बाहर निकलें, अन्यथा घर पर ही रहें। चन्द्रभान गुप्ता ने कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से शहर में ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहाकि अग्रवाल समाज हमेशा ही नागरिकों की मदद करने को तत्पर रहता है। इसी दिशा में उन्होंने जिला प्रशासन को इस मुश्किल समय में समाज की ओर से हर संभव सहायता देने का विश्वास दिलाया। गुप्ता ने कहा कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर अपनी दोनों धर्मशालाओं मोती चौंक व नजदीक रेलवे स्टेशन में कोविड आइसोलेशन सेंटर बनाकर प्रशासन को सहयोग देने के लिए तैयार है। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष गोपाल दास गोयल, महासचिव भूषण पाल मंगल, कोषाध्यक्ष राम कुमार गोयल, सह सचिव विपिन अग्रवाल, प्रबंधक अशोक बंसल एवं जंग बहादुर सिंगला व अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद थे।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान चन्द्रभान गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਕਿਡਨੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜਲੰਧਰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਰੈਫਰ

Wed May 5 , 2021
ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਕਿਡਨੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜਲੰਧਰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਰੈਫਰ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 5 ਮਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਦੇਸ਼ ਤੇ ਸ਼ਾਏ ਕਾਲੇ ਦੌਰ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿਵਾਉਂਦਿਆਂ ਪੱਤਰਕਾਰੀ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਵੱਡਮੁੱਲਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਣ ਵਾਲੇ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜਣ ਨਾਲ ਜਿਥੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ […]

You May Like

advertisement