डीएम ने निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र एवं अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र एवं अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण

निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के दिए गये निर्देश

रायबरेली, 06 अगस्त 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड जगतपुर के ग्राम धूता स्थित निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र एवं अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि डीपीआर के अनुरूप निर्माण कार्य का मिलान कराते हुए गौशाला का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही निर्माण में प्रयुक्त ईंट एवं अन्य सामग्री का तकनीकी परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए। गौशाला में विद्युत कनेक्शन न होने पर तत्काल विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान पंखे न लगे होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल पंखे लगवाने तथा एलीवेटेड प्लेटफॉर्म एवं खड़ंजा निर्माण कराने के लिए खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की गोशालाओं को आदर्श, स्वावलंबी एवं प्राकृतिक खेती के केन्द्रों के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ऊँचाहार विवेक राजपूत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 कुलदीप द्विवेदी, खण्ड विकास अधिकारी जगतपुर प्रवीण कुमार, कार्यदायी संस्था तथा एनजीओ के संचालक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहकार भारती की बैठक में सितंबर के अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर मंथन, नव नियुक्त आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख का हुआ सम्मान

Fri Aug 7 , 2026
सहकार भारती की बैठक में सितंबर के अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर मंथन, नव नियुक्त आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख का हुआ सम्मान आजमगढ़। सहकार भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जिला सहकारी बैंक, आजमगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 एवं 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले […]

You May Like

Breaking News

advertisement