कुवि के हिंदी विभाग में स्थापित होगा ‘लोक साहित्य एवं संस्कृति शोध केंद्र : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक साहित्य, लोककला, लोकगीत, लोकनाट्य, लोकभाषा एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, अध्ययन एवं शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में ‘लोक साहित्य एवं संस्कृति शोध केंद्र’ स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से संबंधित शोध, दस्तावेजीकरण, डिजिटलीकरण एवं प्रकाशन कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि हरियाणा की लोक संस्कृति में जनजीवन, सामाजिक मूल्य, कृषि संस्कृति, रीति-रिवाज, लोकगीत, लोककथाएं, लोकनाट्य एवं पारंपरिक कलाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय लंबे समय से इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय का रत्नावली समारोह हरियाणा की लोक संस्कृति, लोककला, लोकनृत्य, लोकगीत एवं लोकनाट्य को व्यापक मंच प्रदान करने वाला प्रमुख आयोजन है।
प्रोफेसर महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोकजीवन, लोककला, लोक साहित्य, लोक वेशभूषा, पारंपरिक हस्तशिल्प एवं जीवन-पद्धति से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री उपलब्ध है। संग्रहालय में उपलब्ध हरियाणा की लोक साहित्य एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तकों तथा अन्य संदर्भ सामग्री का शोधार्थियों द्वारा अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए इन्हें हिंदी विभाग के कमरा नंबर-8 में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया है। हिंदी विभाग में हरियाणवी लोक साहित्य एवं संस्कृति पर पहले से ही व्यापक अध्ययन एवं शोध कार्य किया जाता रहा है। विभाग के विद्वानों एवं शोधार्थियों द्वारा हरियाणवी लोक साहित्य, लोकभाषा, लोकसंस्कृति, लोकगीत, लोककथाओं एवं लोकजीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध किया जा रहा है। ऐसे में प्रस्तावित शोध केंद्र शोधार्थियों को एक ही स्थान पर आवश्यक संदर्भ सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उनके शोध कार्य को नई गति देने में सहायक होगा।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रस्तावित केंद्र के माध्यम से हरियाणवी लोक साहित्य एवं संस्कृति पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, व्याख्यानमालाओं, शोध परियोजनाओं, प्रदर्शनियों तथा अन्य शैक्षणिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा सकेगा। इसके साथ ही लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक विरासत का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण, डिजिटलीकरण एवं प्रकाशन भी किया जा सकेगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप मातृभाषा, लोकभाषा एवं स्थानीय सांस्कृतिक विरासत पर आधारित शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने में भी यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे विद्यार्थियों एवं युवा शोधार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने तथा हरियाणा की लोक परंपराओं के अकादमिक अध्ययन का अवसर मिलेगा।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय द्वारा हिंदी भाषा एवं साहित्य के अध्ययन, शोध तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रस्तावित शोध केंद्र हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है
शोध परियोजनाओं के संचालन के लिए बनाई गई है समिति।
हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि लोक साहित्य एवं संस्कृति शोध केंद्र की स्थापना तथा इससे जुड़ी शोध परियोजनाओं के संचालन के लिए एक समिति गठित करने का प्रस्ताव है। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया को समिति का संयोजक प्रस्तावित किया गया है। समिति में निदेशक, लोक संपर्क विभाग; निदेशक, युवा एवं सांस्कृतिक मामले; पुस्तकालयाध्यक्ष, जेएलएन पुस्तकालय; उपनिदेशक, लोक संपर्क विभाग; सहायक रजिस्ट्रार (सामान्य) तथा वित्त अधिकारी के प्रतिनिधि को सदस्य प्रस्तावित किया गया है। यह समिति शोध केंद्र की स्थापना, उपलब्ध साहित्य एवं संसाधनों के समुचित उपयोग तथा लोक साहित्य एवं संस्कृति से संबंधित शोध परियोजनाओं को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अरावली की पहाड़ियों को नापते हुए तीन हजार रनर्स पहुंचे फिनिशिंग पाइंट पांडव भवन

Mon Aug 10 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 चार हजार रजिस्ट्रेशन में से 3500 ने लगाई दौड़।वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं में भी रहा भारी उत्साह।मैराथन से दिया विश्व बंधुत्व और विश्व शांति का संदेश।ओलंपिक मैराथन धावक खेता राम ने बढ़ाया हौसला। आबूरोड,9अगस्त : घड़ी की सूईयां जैसे ही […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored