मा0 विधायक मीरगंज ने कुलचा खुर्द में भव्य कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे में की सहभागिता

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्रावण मास के अवसर पर कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील मीरगंज के कुलचा खुर्द में स्थापित भव्य कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे में मा0 विधायक मीरगंज डॉ0 डी0सी0 वर्मा ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर सहभागिता की ।
इस अवसर पर मा0 विधायक जी ने कांवड़ियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें भोजन कराया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था एवं श्रद्धा का पर्व है और श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। शिविर के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने शिविर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजकों एवं संबंधित लोगों से व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुगम वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानव सेवा क्लब द्वारा काकोरी काण्ड पर शहीदों को किया याद

Mon Aug 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब द्वारा काकोरी कांड की 101 वीं बरसी पर एक दीप शहीदों के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रविवार को डी.डी.पुरम शहीद स्मारक पर किया गया।जिसमें शहीदों को मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने […]

You May Like

advertisement