सीडीओ ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा

सीडीओ ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की
समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देश
बदायूं: 08 अगस्त। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन सभागार में 50 लाख रुपये अथवा उससे अधिक लागत की भवन निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न निर्माणदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र हस्तांतरित किया जाए, ताकि उनका जनहित में उपयोग प्रारंभ किया जा सके। साथ ही जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य अभी अपूर्ण है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माणदायी संस्थाएं एवं संबंधित अधिकारी अपने कार्यों में अपेक्षित सुधार लाएं तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति सुनिश्चित करें। जिन विभागों की परियोजनाएं निर्धारित समय के अनुरूप पूर्ण नहीं हो रही हैं, उनके अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं की कार्ययोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं शेष कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद निर्माण खंड रोहिलखंड, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड), लोक निर्माण विभाग (भवन निर्माण), ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड तथा उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) सहित विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement