हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एम्स रायबरेली में तिरंगा मार्चदेशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एम्स रायबरेली में तिरंगा मार्च
देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक

पहुँचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली में तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत संस्थान परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज शाम 4:30 बजे एम्स रायबरेली परिसर में कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकाला गया। संस्थान के अधिकारी, चिकित्सक, संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति और राष्ट्र एकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी http://harghartiranga.com पर अपलोड कर इस राष्ट्रीय अभियान में भी भाग लिया।
इस अवसर पर संस्थान परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे की आन-बान-शान से ओत-प्रोत दिखाई दिया। प्रतिभागियों ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया।
एम्स रायबरेली द्वारा इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। अभियान में संस्थान परिवार की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी बना दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगठन सृजन अभियान: संगठन को मजबूती देने हेतु भूएमऊ गेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Wed Aug 12 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत संगठन सृजन अभियान: संगठन को मजबूती देने हेतु भूएमऊ गेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न! आज ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत भूएमऊ गेस्ट हाउस में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक कुलजीत सिंह नागरा […]

You May Like

Breaking News

advertisement