सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम मोगा का हुआ भूमि पूजन एवं नींव शिलान्यास : स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी
👉सर्व जन कल्याणार्थ हेतु मंगल कामनाओं सहित प्रभु श्री से की प्रार्थना
👉आश्रम की नींव में अर्पित किए : चारों वेद एवं पवित्र सम्रगी
👉 वेद मंत्रों के शुद्ध उच्चारण से गूँजा आकाश
मोगा := [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा, संपादक पंजाब ] :=
स्थानीय मोगा -लुधियाना जी: टी: रोड़ पर स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद (पंजीकृत) के नेतृत्व में “सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम बनाया” जा रहा है। श्री संजय पंडित जी ने आश्रम निर्माण हेतु सरबत के भले हेतु प्रार्थना करते हुए एवं वेद मंत्रोचारण के साथ पुज्यनीय स्वामी जी से भूमि पूजन कार्य विधिवत संपन्न करवाया। भूमि पूजन के उपरांत सभी उपस्थित भक्तजनों ने प्रभु श्री रामजी की जय घोष करते हुए सर्व जन कल्याणार्थ प्रार्थना की। स्वामी जी ने मोगा के रहने वाले प्रमुख समाज सेवी एवं वरिष्ठ एडवोकेट बोध राज मजीठिया से नींव शिलान्यास हेतु अग्राह किया। मजीठिया ने उक्त कार्य हेतु अपना सौभाग्य मानते हुए स्वामी जी का आभार व्यक्त किया। नींव शिलान्यास बहुत ही श्रद्धा भावना एवं प्रेम हुआ। वेद मंत्रों के शुद्ध उच्चारण से आकाश में गूँजन बहुत ही भक्ति मय महौल के बीच चारों वेदों को साथ पवित्र समग्री पृथ्वी माता को अर्पित करते हुए आश्रम का नींव शिलान्यास किया गया। पंडित श्री संजय जी ने विधिवत भूमि पूजन एवं नींव शिलान्यास कार्य संपन्न करवाने हेतु अहम भूमिका निभाई। स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी ने बताया प्रभु श्री की आपार कृपा एवं भक्तजनों के सहयोग से लगभग चार महीने में ही आश्रम बन कर तैयार हो जाएगा। आश्रम में जरूरत मंद अनाथ एवं वरिष्ठ नागरिकों को यथायोग्य सहायता प्रदान की जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि आश्रम में रह रहे वृद्धों के बच्चों के साथ बिचार विमर्श करके उन्हें परिवारजनोंके साथ रहने हेतु प्रोत्साहित करना। एडवोकेट मजीठिया ने कहा कि बच्चों को चाहिए कि जिन माता पिता के कारण आज उन्होंने नाम रोशन किया है, ऐसे माँ वाप सदैव पुज्यनीय हैं। जिनके घर माता पिता खुशी से रहते हैं वह घर भी तीर्थ समान है। इस प्रकार बच्चों को अपने अपने माता पिता जी की तन मन से सेवा करनी चाहिए।इस शुभ अवसर पर एडवोकेट बोध राज मजीठिया,पूर्व पार्षद अश्विनी शर्मा [मट्टू ], नरिंद्र भारद्वाज,डाॅ अजय कंसल,सहिल, कृष्ण, राम चंद्र,परषोतम दास,पुनीत बांसल,कर्ण धमीजा के अतिरिक्त शहर के गणमान्य एवं भक्तजन उपस्थित थे। स्वामी जी ने सभी भक्तजनों को आशीर्वाद,शुभकामनाएँ देते हुए अभार व्यक्त किया।