
हर्सोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण । कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। आज जनपद में 80 बां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ।डीएम अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहणकर राष्ट्रीय ध्वज को सेल्यूट किया इसके बाद कलेक्ट परिसर में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर डीएम एवं अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया और अधिकारियों ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान का भी गायन हुआ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अवनीश राय ने आजादी का यह उत्सव हमारे पूर्वजों के महान त्याग और बलिदान का परिणाम बताया उन्होंने आगे कहा कि देश को स्वतंत्रता बड़े संघर्षोंऔर कुर्बानियों के बाद मिली है प्रत्येक व्यक्ति को अपने पद और जिम्मेदारी के अनुरूप देश की सेवा जिम्मेदारी निभाने का पूर्ण प्रयास करना चाहिए तथा भाभी पीढ़ी को स्वतंत्रता के महत्व स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से परिचित कराने की आवश्यकता है एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कठिन संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली ऐसा बताया और इसके बाद संविधान लागू हुआ हमें शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को देश के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि सभी को सरकार की विभिन्न कार्य योजना का लाभ मिलना चाहिए उन्होंने वीर सपूतों की स्मृति में कम से कम दो दीप प्रज्वलित करने और बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरगाथाएं सुनने का आवाहन किया एडीएम न्याय अंजुम बी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए नगर मजिस्ट्रेट श्री सिंह ने,जिला परिषद जिला राजस्व अधिकारी अनुराग सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर सुरेंद्र आदि अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किया

