अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण में श्री अग्रसेन की सेना और अग्रवाल धर्मशाला भंडार के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी मधुबन सिंह ने फीता काटकर किया।

शिविर के दौरान मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में एसपी सिटी मधुबन सिंह ने समाज के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, रक्तदान एक अत्यंत पुनीत कार्य है। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त शरीर में बहुत जल्द पुनः बन जाता है, जबकि यही रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि शिविर में समाज के युवाओं और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 46 यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अंशुल सिंघल, हर्षित अग्रवाल, हिमांशी मित्तल, अश्वनी मित्तल, लता मित्तल, शीतल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, आशीष कुमार, नवीन अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अभिलाष राय, राहुल अग्रवाल, सौरभ गुप्ता और आदित्य अग्रवाल सहित संस्था के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तृतीय सावन सोमवार पर स्वास्थ्य शिविर एवं सेवा का किया गया भव्य आयोजन

Tue Aug 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सी.बी.गंज ,तृतीय सावन सोमवार के पावन अवसर पर वार्ड संख्या 22 स्थित शिव मंदिर, सी.बी.गंज में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा और स्वास्थ्य सुविधा के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्वास्थ्य सेवा — डॉ. मधु गुप्ता की विशेष […]

You May Like

Breaking News

advertisement