बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए स्कूल स्वास्थ्य शिविर एवं योगाभ्यास आयोजित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 अगस्त : जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि महानिदेशक आयुष हरियाणा के दिशा निर्देशानुसार जिला में योग संजीवनी कार्यक्रम एवं स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर यारा में आयोजित स्कूल स्वास्थ्य शिविर में 33 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को योगाभ्यास भी कराया गया।
आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि इस शिविर में योग सहायक दीपक और योग प्रशिक्षक प्रीति ने योगाभ्यास कराया, फार्मासिस्ट नेहा रानी ने आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया और डॉ. संदीप के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन हुआ। वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरकाली द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बकाली में आयोजित शिविर में 42 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. सपना ने बच्चों को व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर फार्मासिस्ट पूनम ने आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया तथा योग सहायक प्रदीप कुमार ने बच्चों को प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम कराए।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र में आयुष विंग की ओपीडी में आने वाले मरीजों को सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर डॉ. आरुषि ने मरीजों को लाइफस्टाइल मॉडिफिकेशन पर जोर देते हुए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और दैनिक शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में बताया। स्वस्थ जीवन की नींव बचपन से ही स्वस्थ आदतों से मजबूत होती है। स्वच्छता, योग, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को आदत बनाने से बच्चे स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकते हैं। आयुष विभाग भविष्य में भी स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्तदान मानवता की सेवा का एक महान कार्य : प्रो. वीरेंद्र पाल

Wed Aug 19 , 2026
आईएमएस द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) द्वारा हार्ट हेल्प फाउंडेशन के सहयोग से आईएमएस की कंप्यूटर लैब में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के […]

You May Like

Breaking News

advertisement