
सड़क दुघर्टना में साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत–
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गैरीकलां में तेजीबाजार-जौनपुर रोड पर एक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 70 वर्षीय मुन्नीलाल नाविक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, हिंगूपुर गांव निवासी मुन्नीलाल नाविक (70) अपनी साइकिल से बेटी के घर नरी जा रहे थे। यह घटना गैरीकलां गांव के पास हुई।
बताया गया कि जब मुन्नीलाल गैरीकलां गांव के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुन्नीलाल जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया और घायल मुन्नीलाल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि, उपचार के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तेजीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।


