एमजीएआईएस के नए निदेशक डॉ. धर्मवीर ने संभाला कार्यभार, कुलगुरु से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 1 सितंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महात्मा गांधी ऑल इंडिया सर्विसेज कोचिंग इंस्टीट्यूट (एमजीएआईएस) के नवनियुक्त निदेशक एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर ने एमजीएआईएस के उप-निदेशक डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता के साथ कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. धर्मवीर ने उन्हें एमजीएआईएस निदेशक नियुक्त करने पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. धर्मवीर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एमजीएआईएस को और अधिक सशक्त बनाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।
डॉ. धर्मवीर ने एचसीएस मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए विशेष इंटरव्यू कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा की। इस कार्यशाला में लगभग 50 अभ्यर्थियों को अनुभवी अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछली एचसीएस परीक्षा में एमजीएआईएस से जुड़े 21 अभ्यर्थियों का हरियाणा सिविल सेवा की अंतिम सूची में चयन हुआ था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल द्वारा गोताखोर परगट सिंह को दिया जाएगा सम्मान और सहयोग : धर्मवीर सिंह

Wed Sep 2 , 2026
जिन्दल हाउस कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिन्दल की ओर से परगट सिंह को दिया गया राष्ट्रीय ध्वज।दो दिन पहले भाखड़ा नहर पर गोताखोर परगट सिंह से मिले थे सांसद नवीन जिन्दल। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 सितंबर : देश के कई राज्यों में डूबते लोगों और डूबे लोगों के शवों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement