आजमगढ में जोन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन

आजमगढ में जोन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन

रिपोर्ट – डॉ. वीरेंद्र कुमार सरोज

आजमगढ़, सितंबर 4, 2026:- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन आशीर्वाद से आजमगढ़ में जोन स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन, हरबंशपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देहरादून से पधारी परम आदरणीय बहन शीतल डोला ने विशेष रूप से सहभागिता की।
सतगुरु माता जी की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए आदरणीय बहन शीतल डोला ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस संसार को दीवार रहित बनाने के लिए हमें अपने दिलों में वैर, ईष्र्या जैसे दुषविचारों को हटाकर आपसी प्रेम भाव को बढ़ाना है। आज दुनिया में जहां अशांति का वातावरण है वहां ऐसे समय में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज इस संसार में शांति और भाईचारे का दिव्य संदेश दे रहे हैं ताकि संसार में विश्व बंधुत्व का सुंदर रूप प्रदर्शित हो सके। उन्होंने युवाओं को मिशन से अधिक से अधिक जुड़ने और मिशन के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहंुचाने हेतु प्रोत्साहित किया।
इंग्लिश मीडियम समागम का व्याख्यान करते हुए उन्होंने आगे कहा कि अपने क्षेत्र में सभी भाषाएं सम्मानित है किन्तु अंग्रेजी भाषा आज के समय की मांग है तथा यह आपसी संवाद में पुल का कार्य करती है जिसका ज्ञान होना आवश्यक है।
कार्यक्रम में जोन की विभिन्न शाखाओं के बाल संतों ने भक्ति गीत, कविता, नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से निरंकारी मिशन के मानवता, प्रेम और सद्भाव के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
समागम के समापन पर जोनल इंचार्ज डॉ. रीता यादव ने सभी सम्मिलित हुए श्रद्धालु भक्तों, अतिथिगणों एवं सेवादारों का हृदय से आभार व्यक्त किया और समागम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना तेजीबाजार सहित विभिन्न गांवों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर धूमधाम एवं भक्ती भाव के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

Sat Sep 5 , 2026
थाना तेजीबाजार सहित विभिन्न गांवों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर धूमधाम एवं भक्ती भाव के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व– ✍🏻 विजय दुबे तेजीबाजार -(जौनपुर)–तेजीबाजार थाना सहित कई गांवों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पिपरी का श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement