
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : सुपर कॉमर्स कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं द्वारा अपने गुरु जी पंडित संजय कुमार शर्मा के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गुरु जी को केक खिलाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गुरु द्वारा दी गई शिक्षा और संस्कार विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर कोचिंग के छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने गुरु जी के साथ खुशी के पल साझा किए और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने आपसी सौहार्द एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।


