
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जनपद में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के मेधावी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद के प्रत्येक तहसील में मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, उप जिलाधिकारी द्वारा शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई।
शिक्षक दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त शम्भू कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी देवयानी द्वारा तहसील मीरगंज स्थित सभागार में प्राथमिक विद्यालय दियोसास के प्रशांत गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय मीरगंज की सायमा अख्तर व उच्च प्राथमिक विद्यालय आंनदपुर की ऋचा अग्रवाल को शाला उढ़ाकर व प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने तहसील सदर स्थित सभागार में विकास खण्ड बिथरीचैनपुर के प्राथमिक विद्यालय कलारी के सहायक अध्यापक सोमवीर, प्राथमिक पाठशाला भरतौल के सहायक अध्यापक आनन्द कुमार, विकास खण्ड फतेहगंज पं0 के प्राथमिक विद्यालय माधौपुर के सहायक अध्यापक मयंक शर्मा तथा विकास खण्ड क्यारा के प्राथमिक विद्यालय चनेहटी की सहायक अध्यापिका वैशाली माना को माला पहनाकर, शाला उढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण एवं निरंतर प्रयास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण में निर्णायक योगदान देते हैं।
तहसील सभागार बहेड़ी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, उप जिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा, तहसीलदार बहेड़ी भानूप्रताप एवं खंड शिक्षा अधिकारी दमखोदा डॉ. जगदीश कुमार ने शिक्षकों को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नरकुण्डा के सहायक अध्यापक मोहम्मद इसराइल, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरनियां के सहायक अध्यापक प्रभुनाथ प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय टाह कासमपुर की सहायक अध्यापिका आकांक्षा मिश्रा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय लखा के सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन शिक्षकों ने न केवल शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि विभागीय कार्यों में भी श्रेष्ठ कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने तहसील नवाबगंज स्थित सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत उच्च प्राथमिक विद्यालय अधकटा नजराना के सहायक अध्यापक संजीव कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्रेम की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ज्योति सक्सेना एवं प्राथमिक विद्यालय याकूपुर के सहायक अध्यापक अर्जुन सिंह को माला पहनाकर व प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
तहसील आंवला में बेसिक शिक्षा विद्यालयों में अपनी शिक्षण प्रतिभा और बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उप जिलाधिकारी आंवला सुशील कुमार मिश्र ने विकास खंड के उत्कृष्ट शिक्षकों को तहसील आंवला सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान के दौरान विकास खण्ड आलमपुर जाफराबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर की सरिता सागर व प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर की सहायक अध्यापिका उर्वशी शर्मा, विकास खण्ड मझगवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय रहटुइया सहायक अध्यापिका निधि श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय किला द्वितीय नगर क्षेत्र के प्रधानाध्यपक निर्भय सिंह चौहान, नगर क्षेत्र आंवला के शिक्षा मित्र हेमंत कुमार तथा कम्पोजिट विद्यालय बरसेर सिकंदपुर विकास खण्ड रामनगर के गौरव सिंह को शाल उढ़ाकर, माला पहनाकर, प्रशस्ति चिन्ह और मिष्ठान्न भेंट कर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय प्राथमिक शिक्षा की आधारशिला हैं, ऐसे अध्यापक निश्चित रूप से समाज का गौरव हैं जो अपने विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर सजग और समर्पित हैं। उप जिलाधिकारी आंवला, एसडीएम न्यायिक आंवला शिव प्रसाद, सीओ आंवला, खण्ड विकास अधिकारी मझगवाँ, सभी खंड शिक्षा अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक द्वारा सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी फरीदपुर विदुषी सिंह ने विकास खण्ड फरीदपुर तथा भूता के शिक्षकों को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय विलहरा के सहायक अध्यापक नन्दन सिंह भण्डारी, कम्पोजिट विद्यालय रजनापुर के प्रधानाध्यापक मो0 जियाउल हसन, प्राथमिक विद्यालय फैजनगर के प्रधानाध्यापक जयपाल कश्यप एवं प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी के सहायक अध्यापक शशि भूषण पाठक को शाल उढ़ाकर व प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

