
(पंजाब)फिरोजपुर, 06 सितंबर 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेषऔौ संवाददाता}=
रोटरी क्लब फिरोजपुर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी भवन, फिरोजपुर में एक गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में रोटरी क्लब फिरोजपुर के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप सिंगला ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को भी आकार देता है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण एवं निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि समाज में शिक्षकों का स्थान सदैव सर्वोच्च रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित शिक्षकों ने रोटरी क्लब द्वारा उनके सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में शिक्षकों और रोटरी सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला।
इस शिक्षक दिवस समारोह के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन कोमल अरोड़ा थे। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना वास्तव में उस ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन का सम्मान है, जो वे आने वाली पीढ़ियों को प्रदान करते हैं।
इस शिक्षक दिवस समारोह में रोटरी क्लब फिरोजपुर के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप सिंगला, सचिव रोटेरियन अजय बजाज, कोषाध्यक्ष रोटेरियन दिनेश कटारिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन कोमल अरोड़ा, एमओसी रोटेरियन पृथ्वी मोंगा, आईपीपी रोटेरियन किरपाल सिंह मक्कड़, एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी रोटेरियन राकेश चावला, एजी रोटेरियन प्रदीप बिंद्रा, रोटेरियन रिप्पन धवन, रोटेरियन बाल कृष्ण धवन, रोटेरियन डॉ. सुरिंदर कपूर, रोटेरियन संजीव कुमार, रोटेरियन लकी मोंगा तथा रोटेरियन नरेश मुंजाल ने भाग लिया।
रोटरी क्लब फिरोजपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा एवं शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। समारोह का समापन सभी सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।


