, जिला बलिया…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लगातार पांचवें दिन भी गरीबों को किया भोजन वितरण
रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट
स्थान:- बलिया उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर.8355002336
बलिया,/कोरोना सेवा के क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, के सेवा विभाग के निर्देशन में चल रही भोजन वितरण के पांचवे दिन भी शहर में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को तथा जिला व महिला अस्पताल,प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों व तिमारदारों को भोजन पैकेट दिया गया। इसके साथ ही साथ लोगों से स्वच्छता, बार बार हाथ धोने, मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करने हेतु भी आग्रह किया गया।
इस सेवा कार्य में आज जिला प्रचारक सत्येंद्र जी,डॉ सन्तोष तिवारी,रवि सोनी,आशीष गुप्ता,संजय वर्मा,राजेश गुप्ता, राहुल,विनोद,मारुति नन्दन,वाहन चालक नरेंद्र तिवारी आदि नें अपना सहयोग किया।