सेवा सेतू अभियान के तहत महासमुंद जिले में 20 विकासखंड स्तरीय शिविरों का होगा आयोजन

प्रत्येक विकासखण्ड में चार-चार शिविर 01, 03, 05 और 06 अक्टूबर को

आम जनता को दी जाएगी जानकारी और पात्र हितग्राहियों को मिलेगा सीधा लाभ

महासमुंद, 24 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में विकासखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शिविरों में ग्रामीणों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, मांगो, एवं आवेदनों का निराकरण मौके पर करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। इन शिविरों में केन्द्र एवं राज्य शासन के 26 महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी विकासखंड में 20 से 25 गांवों का क्लस्टर बनाकर 1 अक्टूबर, 03, 05 एवं 06 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें सेवा सेतु अभियान के लिए संबंधित विकासखंड के अनुविभागीय अधिकारी नोडल अधिकारी एवं संबंधित जनपदों के जनपद पंचायत सीईओ सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

सेवा सेतु अभियान के तहत 01 अक्टूबर को महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में, बागबाहरा के खल्लारी, पिथौरा के ग्राम जगदीशपुर, बसना के ग्राम भंवरपुर एवं सरायपाली अंतर्गत ग्राम भोथलडीह में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह 03, 05 एवं 06 अक्टूबर को क्रमशः महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कोसरंगी, तोरला एवं ढांक में, बागबाहरा अंतर्गत ग्राम खुर्सीडबरी, कसेकेरा एवं ग्राम बिंद्रावन में, पिथौरा अंतर्गत ग्राम सांकरा, भोकुलडीह एवं ग्राम भुरकोनी, बसना अंतर्गत ग्राम भूकेल, बिछिया-एस एवं ग्राम बिछिया-पीओ में तथा विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत ग्राम केंदुआ, बलोदा एवं ग्राम तोषगांव में शिविर आयोजित किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर सेवा सेतू अभियान का लाभ अवश्य उठाएं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घरेलू महिला से लखपति दीदी बनी ममता

Thu Sep 24 , 2026
सिलाई-कढ़ाई और फैंसी स्टोर संचालन से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ती ममता कैवर्त महासमुंद, 24 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्षों की यात्रा का एक महत्वपूर्ण आयाम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और महिलाओं को आर्थिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored