सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता, सरिता राठौर ने शुरू किया दुग्ध व्यवसाय

योजना की राशि के सदुपयोग से स्वरोजगार की ओर बढ़ीं, प्रतिमाह 6 से 7 हजार रुपये की आय अर्जित कर परिवार को दे रहीं आर्थिक संबल

जांजगीर-चांपा 29 सितम्बर 2026। वार्ड क्रमांक 12, नैला निवासी श्रीमती सरिता राठौर ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता का सदुपयोग कर दुग्ध व्यवसाय शुरू किया। आज इस व्यवसाय से वह प्रतिमाह लगभग 6 से 7 हजार रुपये की आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। श्रीमती सरिता राठौर महतारी वंदन योजना की नियमित हितग्राही हैं। योजना के तहत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली राशि को उन्होंने खर्च करने के बजाय योजनाबद्ध तरीके से बचत करना शुरू किया। संचित राशि से उन्होंने एक दुधारू गाय खरीदी और दुग्ध व्यवसाय की शुरुआत की।
      गाय के दूध की बिक्री से आय प्राप्त होने लगी, जिसे उन्होंने दोबारा व्यवसाय में लगाया। धीरे-धीरे उन्होंने अन्य दुधारू गायें भी खरीदीं। मेहनत और लगन से शुरू किया गया यह छोटा व्यवसाय अब उनके लिए नियमित आय का साधन बन गया है। वर्तमान में दुग्ध व्यवसाय से उन्हें लगभग 6 से 7 हजार रुपये प्रतिमाह की आय हो रही है। इस आमदनी से वह परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग कर रही हैं और परिवार की आर्थिक मजबूती में सहभागी बनी हैं।
      श्रीमती सरिता राठौर का कहना है कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया। उन्होंने सहायता राशि को बचाकर उसका उपयोग व्यवसाय शुरू करने में किया, जिससे आज उन्हें नियमित आमदनी हो रही है। सरिता की यह पहल बताती है कि शासकीय योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहायता का सही उपयोग कर महिलाएं स्वरोजगार की राह पर आगे बढ़ते हुए परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समर्थन मूल्य पर धान बिक्री से पहले किसानों को कराना होगा एग्रीस्टेक पंजीयन’’5 अक्टूबर तक डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा कराने के निर्देश

Tue Sep 29 , 2026
कोरिया 29 सितम्बर 2026/  खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन एवं फार्मर आईडी होना आवश्यक है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद-बीज वितरण, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित अन्य किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored