वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन, मुख्यमंत्री ने बताया दुखद।

दुखद,
वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन, मुख्यमंत्री ने बताया दुखद।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून राज्य के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र जोशी भी कोविड से लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह गए है।हँसमुख स्वभाव के जोशी पत्रकारों में खासा लोकप्रिय थे ।त्रिवेंद्र सरकार में जोशी सूचना महकमे में भी अहम पद पर बतौर सदस्य नियुक्त किये गए थे। राजेन्द्र जोशी दून के आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती थे।
मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार और राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष  राजेंद्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोकसंतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  जोशी का निधन उत्तराखण्ड में पत्रकारिता जगत को बङी क्षति है। राज्य सरकार दुःख की इस घङी में उनके परिवार के साथ है। सचिव सूचना  दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना  रणबीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डाॅ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी  राजेन्द्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ने ऋषिकेश में बन रहे कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण, कहा प्रदेश में चुनौती बन रही कोरोना की स्थिति

Fri May 7 , 2021
सीएम ने ऋषिकेश में बन रहे कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण,कहा प्रदेश में चुनौती बन रही कोरोना की स्थितिप्रभारी सम्पादक उत्तराखंडसाग़र मलिक ऋषिकेश। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से आइडीपीएल में तैयार किए जा रहे 500 बेड के कोविड अस्पताल का मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने निरीक्षण किया। […]

You May Like

advertisement