महाभारतकालीन स्थाणु महादेव के आज बैशाख भौमवती अमावस्या पर संध्या श्रृंगार दर्शन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
कुरुक्षेत्र 11 मई :- गीता की जन्मस्थली धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज बैशाख मास की भौमवती अमावस्या पर कोरोना महामारी निवारण निमित विशेष पूजा अर्चना प्राथना की गई।
गौरतलब है कि इसी स्थान पर महाभारत युद्ध से पहले भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं धर्म युद्ध की विजय कामना के लिए पूजा अर्चना अभिषेक किया था।
इस अति प्राचीन स्थान के महन्त संत शिरोमणि अनेकों आश्रमों के परमाध्यक्ष बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य में समय समय पर विश्व कल्याण के लिए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अनुष्ठान होते रहते है।
स्थाणु महादेव का आज भौमवती अमावस्या श्रृंगार दर्शन।