मध्य प्रदेश //रीवा 60 वर्षीय मृतका का बृद्ध पति मृतक पत्नी का रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल में लादकर शव ले जाने को हुआ विवश
ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश
श्यामवती जायसवाल उम्र 60 वर्ष ग्राम सुरवाही की सर्प दंश से हुई मौत
वेंटिलेटर पर सिस्टम दागदार होती शिवराज सरकार
डॉक्टरों से शव बाहन की मांग कह दिया खुद करो इंतजाम
तत्तकालीन कांग्रेस विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने शव बाहन बिहीन रहे मऊगंज अस्पताल को एक नई एम्बुलेंस दी फिर भी व्यवस्था बदहाल
मऊगंज -भ्रस्ट सरकारी सिस्टम ने लाचार बृद्ध को दर्दनाक परिस्थितियों में श्यामवती जायसवाल पति उम्र 60 वर्ष निवासी नगर परिषद के मांच खोहर लगभग नगर से 05 किलोमीटर दूर सर्प दंश से मृतक पत्नी का बृद्ध पति मोटर साइकिल में शव ढोने को किया विवश एक बार फिर जिले में भ्रस्ट व्यवस्था को बढ़ावा दे रहे सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों के कारगुजारियों की मार्मिक तस्वीर फिर सामने आयी है वरिष्ठ अधिकारी इस तरह की भ्रस्ट व्यवस्था के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के बजाय उसमे पर्दा डालते दिख रहे उसी का नतीजा है मऊगंज में 12 घण्टे तक कंटेन्मेंट जोन में फंसी घायल लड़की उसके बाद आज फिर 03 दिन बाद प्रशासन का दागदार चेहरा आया जहाँ पर मानवता की सारी हदें की पार हुई जहाँ एक गमगीन पति में लादकर मृतका पत्नी का शव ले जाने को विवश है।
जबकि तत्तकालीन कांग्रेस विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने शव बाहन बिहीन रहे मऊगंज अस्पताल को एक एम्बुलेंस दी है तब भी लोगों को दर्दनाक हालातों से गुजरना पड़ रहा है।