आज़मगढ़:सपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष के पति का निधन

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट बुढ़नपुर आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के महिला विंग की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह के पति अरविन्द सिंह का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वह अपने गांव के पूर्व प्रधान भी थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। संवेदना व्यक्त करने के लिए जिले के कोने-कोने से लोग उनके घर पर पहुंचे। यह कहना गलत नहीं होगा कि संवेदना व्यक्त करने के लिए जुटी भीड़ में दलीय सीमाएं टूटती नजर आयी। जिले के मेहनाजपुर क्षेत्र के ढाका गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान अरविन्द सिंह की तवियत कुछ दिन पहले बिगड़ गयी थी। ऐसी स्थिति में परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें शहर के लाइफ लाइन हास्पिटल में भर्ती कराया था। उनको सांस लेने में तकलीफ थी और आक्सीजन लेबल काफी नीचे आ गया था। करीब बीस दिनों के उपचार के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह कहकर उनको डिस्चार्ज कर दिया था कि अब इनका आक्सीजन लेबल ठीक हो गया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। ऐसे में परिजन उन्हें लेकर घर चले गए। घर जाने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गयी। ऐसे में परेशान परिजन उन्हें लेकर शहर के लोटस अस्पताल पहुंचे। वहां कुछ देर उपचार के बाद मंगलवार की देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन से समाज का हर तबका काफी मर्माहत है। वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:जिलाधिकारी ने किया बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा

Wed May 26 , 2021
विवेक जायसवाल की रिपोर्टबुढ़नपुर आजमगढ़ 25 मई– जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गईl बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, समस्त एसडीएम, तहसीलदार तथा सिंचाई एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भाग लियाlजिलाधिकारी राजेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement