सैनिटाइजर
रिपोर्टर,जफर अंसारी
स्थान, कालाढूंगी
,कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्र में लगातार सजग नजर आ रहे हैं वही भाजपा द्वारा क्षेत्र में लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।
यहां बरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के नेतृत्व में कालाढूंगी क्षेत्र के कई इलाकों में सैनिटाइजर किया गया। इस दौरान भाजपा नेता मनोज पाठक खुद ही ट्रक्टर से क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण ईलाकों में घर घर सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे है साथ ही उनके द्वारा जरूरतमंद को राशन तेल के साथ साथ मास्क, सैनिटाइजर और साबुन का वितरण किया जा रहा है।
इस दौरान मनोज पाठक ने कहा कि लोगों से दूरी बना कर रखें एवं जब तक अति आवश्यक काम न हो तब तक घर के बाहर न निकलें। सरकार के द्वारा समय समय पर जारी किए जा रहे निर्देशों का पालन करें।
इधर स्थानीय लोगों ने भी मनोज पाठक द्वारा किए जा रहे सैनिटाइजर करने की सराहना की है उन्होंने कहा कि लगातार मनोज पाठक द्वारा क्षेत्र में सैनिटाइजर मार्क्स वितरण किया जा रहे हैं तथा कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है उन्होंने मनोज पाठक की सराहना की है।