हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र :- भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड राष्ट्रीय मुख्यालय कुरुक्षेत्र हरियाणा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ओर महासचिव मेवा सिंह राणा ने हुबली कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार और सुप्रशिद्ध समाजसेवी डॉ ए डी कोटनाल को कर्नाटक प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। डॉ. ए डी कोटनाल कर्नाटक प्रदेश के सुप्रशिद्ध समाजसेवी होने के साथ साथ कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार भी है । वे विगत अनेक वर्षों से अपनी निर्भीक लेखनी से कर्नाटक प्रदेश की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उजागर कर समाज को नव दिशा प्रदान करने में लगे है। डॉ ए डी कोटनाल को कर्नाटक प्रदेश का प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक विनोद जिंदल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह वधावन राष्ट्रीय सचिव जसबीर सिंह दुग्गल व सचिव नरेश वधवा ओर राष्ट्रीय खजाना मंत्री और प्रचार सचिव संजीव बंसल सहित भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के अन्य सभी पदाधिकारियों ओर सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि डॉक्टर ए डी कोटनाल कर्नाटक प्रदेश में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच को सक्रिय बनाने का प्रयास करेंगे।