ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश….8889284934
बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के मगधी परिक्षेत्र के बहेरहा स्थित बाड़े मे रखे नर बाघ को राजा मार्तण्ड सिंह जू मुकुन्दपुर भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त नर बाघ को 4 वर्ष पूर्व इसकी माँ टी-25 की मृत्यु के उपरांत अरहरिया नामक स्थान से रेस्क्यू किया गया था। पार्क से मिली जानकारी के अनुसार नर बाघ का लालन-पालन मनुष्यों द्वारा किये जाने के कारण यह मानव उपस्थिति का आदी हो गया था। गत माह वन्यजीव विशेषज्ञों के दल ने इसे स्वच्छंद विचरण हेतु वनों में छोड़े जाने हेतु अनुपयुक्त बताया था।