बिहार संवाददाता-एम एन बादल
ब्रह्मशक्ति इस लाॅक डाउन में लगातार गरीब निःसहाय के बीच डब्बा बंद खाना खिलाने का कार्य कर रही है।ब्रह्मशक्ति के वरिष्ठ सदस्य संजीव झा ने कहा कि ब्रह्मशक्ति हमेशा समाज में आपदा हो या किसी भी संकट के समय में अपने दायित्व का निर्वहण करते आ रही है। पिछले वर्ष भी कोरोना संक्रमण के समय में लगभग ढाई महीनों तक कम्यूनीटी कीचेन के माध्यम से गरीब निःसहाय को खाना खिलाते रही।ठंढ के समय में भी जगह जगह अलाव की व्यवस्था हर बर्ष करती है। और इस बर्ष भी कोरोना की इस भीषण त्रासदी में जहाँ घर से लोग नहीं निकल पा रहे हैं वहाँ ब्रह्मशक्ति के सदस्य घूमघूम कर निः सहाय गरीबों के बीच खाना,पानी ,दवाई पहुँचा रही है। ब्रह्मशक्ति के अध्यक्ष अमरनाथ उपाध्याय ने कहा-ब्रह्मशक्ति का एक हीं आह्वान ,भूखा न सोए कोइ इन्सान।कम्यूनिटी कीचेन की जिम्मेवारी संभाल रहे बमबम झा और निखिल मिश्रा ने कहा डब्बा बंद खाना में कभी पुडी सब्जी जलेबी, कभी पुड़ी सब्जी बुन्दिया दिया जा रहा है।ब्रह्मशक्ति के सदस्य विकास झा लोगों के बीच आज मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया। वहीं सचिव पिन्टू मिश्रा ने दवाई कब और किस प्रकार खाना है लोगों को समझाया।ब्रह्मशक्ति के सारे सदस्य तन मन और धन से लगातार सेवा में जुड़े हुए हैं।ब्रह्मशक्ति के सेवा भाव की चर्चा आज शहर में सभी जगह होने लगी है।आज के इस कार्यक्रम में ब्रह्मशक्ति से प्रभावित होकर उत्साह बढाने के लिए श्रीलेदर के प्रोपराइटर भारद्वाजजी और मित्राजी ने एक दिन का खर्च उठाया।आज के इस कार्यक्रम में राजेश झा,मन्टू झा,ब्रजेश आचार्य,कुमार विक्रम,निलेश,संजय शुक्ला,अजीत पाठक, अतुल, दिलखुश,कन्हैया अरणेन्दूजी की सराहनीय भूमिका रही।