रुद्रपुर: देवभूमि व्यापार मंडल ने आज माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह जी अवगत कराते हुए कहा कि उतराखण्ड में लाकडाऊन लगे हुए 42 दिन हो चुके हैं। व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद कर प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। जिसकी वजह से व्यपरियो को अब आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। महोदय वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले मे लगभग 400 से भी कम करोना मरीज है निकल रहे हैं। वहीं लगते हुए उत्तर प्रदेश मे जहां पर 600 मरीज आ रहे हैं। उन सभी 55 जिलों को खोल दिया गया है। महोदय हमारे जिले से सटे हुए रामपुर जिले को भी खोल दिया गया है। जिससे उपभोक्ताओ को रामपुर बिलासपुर स्वार ठाकुर द्वारा से मजबूरी में माल लाना पडेगा।जिससे उतराखण्ड को राजस्व की भी हानि होगी एवं व्यपारियो का भी नुकसान होगा। महोदय व्यापारी पिछले 42 दिनो से अपने कर्मचारियो को वेतन बैंक की ब्याज दुकानों के किराए एवं अपने परिवार के भरण-पोषण कर अर्थिक बदहाली की स्थिति में आ गए हैं। अतः महोदय से देवभूमि व्यापार मंडल व्यापारी हित में आपसे मांग करता है कि सुबह 7:00 बजे से 6:00 बजे तक उधम सिंह नगर के बाजार को खोलने की अनुमति प्रदान करें। महोदय देवभूमि व्यापार मंडल आपको आश्र्वस्त करता है। कि जिस प्रकार सिडकुल के अंदर सी एस ओ पी का पालन करके उधोग चल रहे हैं। उसी प्रकार व्यापारी भी एस ओ पी का पालन करते हुए अपने व्यापार को चलाएगे। ज्ञापन देने वालो में देवभूमि व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील झाम, किशन लाल नारंग, हरजीत राठी, प्रभात खुराना, युवा अध्यक्ष जागरूप गोल्डी आदि लोग मौजूद थे संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट
Next Post
उत्तराखंड:राजपुरा के वार्ड नंबर 12 और 13 मे आप ने किया सैनिटाइजेशन हल्द्वानी से अंकुर
Tue Jun 1 , 2021
You May Like
-
3 years ago
बड़ी खबर: इन तीन कॉलेजो में सस्ती मेडिकल पढ़ाई,
-
2 months ago
लालकुआ: दलित युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा,