बिलरियागंज आज़मगढ़:घेराबंदी कर टाटा मैजिक वाहन के साथ दो पशु तस्करों को धर दबोचा

संवाददाता RK जायसवाल

बिलरियागंज, आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज क्षेत्र के शेखूपुर गांव के करीब बुधवार की देर रात पुलिस व टाटा मैजिक पर सवार पशु तस्करों के बीच गोलीबारी हुई इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष धमेन्द्र कुमार सिंह
बिलरियागंज बाल-बाल बच गोली कनपटी से होते निकाल गई
हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर टाटा मैजिक वाहन पर सवार दो पशु तस्करों को धर दबोचा। जबकि उनके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने कब्जे में ली गई टाटा मैजिक पर लदे दो गोवंश व पकड़े गए एक पशु तस्कर से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
बुधवार की रात बिलरियागंज क्षेत्र में गश्त पर निकले थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह को मुखबीर जरिए सूचना मिली की पशु तस्करी में लिप्त कुछ लोग टाटा मैजिक पर गोवंश लादकर बिंदवल जयराजपुर से बनकट मार्ग होते हुए बिहार की ओर जाने वाले हैं सूचना मिलने पर पुलिस पशु तस्करों को दबोचने के लिए निकल पड़ी। देर रात करीब 3 बजे जैगहां मोड़ से गुजर रही टाटा मैजिक पर पुलिस की निगाह पड़ी और उसका पीछा किया जाने लगा। पीछा किए जाते देख टाटा मैजिक में सवार पशु तस्कर शेखूपुर गांव स्थित पुलिया के समीप पुलिस पर फायर करने लगे। इस घटना में किसी तरह घेरेबंदी कर पुलिस ने 2 पशु तस्करों को दबोच लिया जबकि दो अन्य मौके से भाग निकले। पकड़े गए पशु तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है। वाहन पर लदे दो गोवंश भी कब्जे में लिए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में अजय सरोज पुत्र रमेश सरोज एवं सागर सरोज पुत्र दीनानाथ दोनों जहानागंज थाना क्षेत्र के मसुआ मटही गांव के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तार पशु तस्करों से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने मौके से फरार दो अन्य पशु तस्करों के खिलाफ भी सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की है

गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष धमेन्द्र कुमार सिंह बिलरियागंज, एसआई ओमप्रकाश यादव द्बितीय, का0नितिन कुमार, हे0का0उपेन्द्र यादव, का0प्रमोद कुमार, का0संजीव सिंह, का0राकेश यादव,

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर:50 लाख की स्मेक के साथ एसओजी की टीम ने दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

Thu Jun 3 , 2021
लोकेशन :- रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगररिपोर्ट :-जफर अंसारी एंकर – 50 लाख की स्मेक के साथ एसओजी की टीम ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यूपी से स्मेक की खेप ला कर उत्तराखंड के कई जनपदों में सप्लाई करते थे। आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट […]

You May Like

advertisement