![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210603-WA0088-1024x922.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
प्लास्टिक सर्जरी सभी सुविधाएं मिल रही आदेश में : डा. तेजेन्द्र सिंह।
कुरुक्षेत्र शाहाबाद :- डा. तेजेन्द्र सिंह आदेश अस्पताल के नये प्लास्टिक सर्जन होंगे। उन्होंने आदेश अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले डा. तेजेन्द्र सिंह दिल्ली के मेक्स, अमृतसर व राजस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वीरवार को आदेश अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत में डा. तेजेन्द्र सिंह ने कहा कि जले हुए रोगियों या अंग कटने पर प्लास्टिक सर्जरी सामान्य खर्च पर बेहतरीन ढंग से होती है और इस सर्जरी में घबराने वाली बात नहीं है। प्लास्टिक सर्जरी एक ऐसा माध्यम है जिससे रोगियों का जीवन बचाने के उनके जले व कटे अंगों को जोड़ा जा सकता है और उन्हें नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों का तालुआ अलग होता है उसमें छेद होता है लेकिन इसे प्लास्टिक सर्जरी से सशक्त ढंग से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कईं बार बच्चों के पैदा होने पर होंठ जुड़े होते और इसे भी इसी विधि से ठीक किया जाता है। डा. तेजेन्द्र ने कहा कि नसों के कटने, कासमेटिक सर्जरी, हेयर प्लांटेशन आदि प्लास्टिक सर्जरी का ही हिस्सा हैं और यह सभी सुविधाएं आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कम खर्चे पर दी जा रही हैं। प्रबंधक हरिओम गुप्ता ने कहा कि निम्र खर्च पर इस अस्पातल में प्लास्टिक सर्जरी का लाभ लिया जा सकता है।
आदेश अस्प्ताल में पत्रकारों से बातचीत करते प्लास्टिक सर्जन डा. तेजेन्द्र सिंह।